फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   adg inspection in pilakhuwa thana

फरियादियों से न लगवाएं चक्कर, विवेचना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एडीजी

Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
adg inspection in pilakhuwa thana
पिलखुवा। थाना संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने कहा है कि फरियादियों को तत्काल न्याय मिला चाहिए, उन्हें बिना वजह थाने और चौकी के चक्कर न लगवाए जाएं। विवेचनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को मेरठ जोन के एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर पिलखुवा थाने पहुंचे। इस दौरान उनके समक्ष राजस्व और मारपीट से संबंधित दो शिकायतें आईं, जिनका मौके पर निस्तारण करा दिया गया। एडीजी ने कहा कि सरकार की मंशा है पीड़ित को तत्काल एक ही छत के नीचे न्याय मिले, फरियादी से चक्कर न लगवाए जाएं। इसी उद्देश्य से संपूर्ण समाधान योजना संचालित की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके उपरांत एडीजी ने कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। कार्यालय में रजिस्टरों का रखरखाव सही न पाए जाने पर एडीजी ने नाराजगी जताते सुधार की चेतावनी दी। एडीजी ने शिकायतें सुनी। एडीजी के सामने इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त कोतवाल मनोज बालियान के अलावा सभी चौकी प्रभारी और अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed