फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused rape with girl

Hapur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
accused rape with girl
सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ पहली बार दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाई, तभी से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करता आ रहा है। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और पिता ने आरोपी समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि 4 मई की रात करीब एक बजे गांव का ही रहने वाला युवक मकान की छत से घर में घुस आया और उसकी 15 वर्षीय बेटी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान जैसे ही पीड़िता का पिता कमरे में पहुंचा तो आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस दौरान पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि जब वह फरवरी माह में रिश्तेदारी में मौत में गई हुई थी, उस समय पर आरोपी घर में आया था और बर्फी खिलाने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल में फोटो और वीडियो भी बनाई थी। तभी से आरोपी मोबाइल के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में जब आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में आरोपी युवक समेत चार लोगों पर दुष्कर्म, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देना और जातिसूचक शब्द बोलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कराई जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed