फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused rape with a girl

Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात

Fri, 10 Nov 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 10 Nov 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
accused rape with a girl
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दिल्ली निवासी युवती के साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। दो बार उसका जबरन गर्भपात भी कराया। युवती का आरोप है कि इतना विरोध करने पर उससे देह व्यापार भी कराया। आरोपी के भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर उसे पीटकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी को दी शिकायत में दिल्ली के समयपुर नार्थ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि करीब चार साल पहले वह दिल्ली के मंगोलपुरी में लोवर खरीदने के लिए गई थी। उस दौरान यहां हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक काम करता था। आरोपी ने किसी तरह उसका फोन नंबर ले लिया और फोन पर उससे बात करनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान उसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। आरोपी शादी की बात कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी युवक को हुई तो उसने धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी उसने उसका शारीरिक शोषण जारी रखा। जिसके कारण वह दोबारा एक बार फिर गर्भवती हो गई। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक उसे अपने गांव ले आया। लेकिन 24 जनवरी 2021 को युवक व उसके परिजनों ने उसका हापुड़ के एक निजी अस्पताल में दोबारा जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक उसे दिल्ली में एक किराए के मकान में लेकर रहने लगा और शारीरिक शोषण करता रहा। इस आरोपी ने उससे देह व्यापार भी कराया। अक्तूबर 2023 में युवक दोबारा उसे गांव लेकर पहुंचा। यहां युवक के भाई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर 17 अक्तूूबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed