फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused ran away from garh kotwali

Hapur News: गढ़ कोतवाली में पुलिस हिरासत से भागा आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
accused ran away from garh kotwali
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला और फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा, जिसमें एक नामजद आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। वहीं, फिलहाल लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नगर के एक युवक ने धर्मशाला पर अवैध कब्जे के दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग, मारपीट, बलवा और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने शेरा कृष्णा वाली मढ़ैया के नामजद आरोपी जोगेंद्र के घर दबिश दी। इस दौरान पुलिस दो नामजद आरोपी जोगेंद्र और उसके भाई नैमपाल को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर आ गई थी। लेकिन, आरोपी जोगेंद्र पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से भाग निकला। आरोपी पर गंभीर धाराओं समेत 45 मुकदमे दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को कोतवाली में बैठाया हुआ है। कोतवाली से आरोपी के भागने पर पुलिस तलाश में जुट गई है, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। वहीं अभी तक उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संबंधित मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed