फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of poisoning married woman after demand of Rs 5 lakh dowry not met, condition critical

Hapur News: दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning married woman after demand of Rs 5 lakh dowry not met, condition critical
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है। हालत गंभीर होने पर उसे पिलखुवा से गाजियाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई धौलाना के थाना कपूर नगला काशी निवासी दिगपाल ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी 25 नवंबर 2020 को ग्राम सिखेड़ा निवासी सोमवीर उर्फ सोनू के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य से अधिक खर्च कर नकद, जेवर और घरेलू सामान दिया गया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। शादी के बाद से पति सोमवीर, उसके भाई नरेंद्र और भूपेंद्र तथा उनकी पत्नियां स्नेह और पायल दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज के लिए विवाहिता के साथ लगातार मारपीट करते रहे। अब उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। गंभीर अवस्था में विवाहिता को पिलखुवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता का उपचार चल रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed