फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused of misdeed died during treatment he target 10 year old girl in hapur

'भगवान' के घर पर मिली पाप की सजा: इलाज के दौरान दुष्कर्मी की मौत, 10 साल की बच्ची को बनाया था हवस का शिकार

Thu, 24 Apr 2025 08:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 08:47 PM IST
सार

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद श्रवण का शव गांव में पहुंचा। युवक का शव गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
accused of misdeed died during treatment he target 10 year old girl in hapur
हापुड़ में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का पिछले सात दिन से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। मृतक को घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ कर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया था। पुलिस ने बुधवार की शाम मृतक के ताऊ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन

 

यह था मामला
17 अप्रैल को मूल रूप से हापुड़ नगर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। उसमें बताया कि उनकी खेती की जमीन गढ़ क्षेत्र के गांव के जंगल में स्थित है। गेहूं की कटाई के कारण वह परिवार के साथ गांव आए हुए थे। उनके साथ 10 साल की बेटी भी थी। दोपहर को पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक श्रवण (22 वर्ष)उनके घर पहुंच गया। जो उनकी बेटी को शीतल पेय पिलाने के बहाने बंद पड़ी सीमेंट फैक्टरी में अपने साथ ले गया, जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तलाश के दौरान बच्ची को लहुलुहान देखकर ग्रामीण गुस्सा हो उठे, जिन्होंने बुरी तरह युवक की पिटाई की। जिससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेस से हुआ रिमांड
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय ने वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए युवक की हालत देखी। न्यायालय द्वारा आरोपी को सात दिन के न्यायिक रिमांड पर दे दिया था, जो बृहस्पतिवार को ही खत्म होना था। उससे पहले ही श्रवण की मौत हो गई।

विज्ञापन

ताऊ ने  दर्ज कराई है रिपोर्ट
गांव नयागांव निवासी कटार सिंह ने बुधवार की शाम को अज्ञात लोगों के खिलाफ भतीजे श्रवण की बेहरमी से पीट-पीट कर घायल करने का आरोप लगा तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की काार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव में पहुंचा शव, परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद श्रवण का शव गांव में पहुंचा। युवक का शव गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक की। जिन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।  

पुलिस क्या बोली
10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में नामजद आरोपी की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक के ताऊ ने एक दिन पहले ही मारपीट कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कराई जा रही है। -वरूण मिश्रा सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed