{"_id":"64174d838015cc8760021a46","slug":"accused-of-killing-an-old-man-with-a-stick-two-nominated-hapur-news-c-30-1-55387-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डंडा मारकर वृद्ध की हत्या करने का आरोप, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डंडा मारकर वृद्ध की हत्या करने का आरोप, दो नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते दो लोगों द्वारा वृद्ध के सिर में डंडा मारकर हत्या करने के मामले का आरोप सामने आया है। मृतक के भाई ने थाने पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार ग्रामीणों को हिरासत में लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी लालू (55) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की रात वह दो ग्रामीणों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी से शुरू हुए विवाद में आरोपियों ने सिर में डंडा मारकर लालू की हत्या कर दी, और आरोपी भाग गए। उक्त सूचना जंगल में लगी आग की तरह गांव में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजू की तहरीर पर ग्रामीण सतेंद्र और कौशल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।