{"_id":"68b48f29caaaf87f7f0f9cb8","slug":"accused-of-injuring-cng-pump-employee-hapur-news-c-306-1-gha1001-117106-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीएनजी पंप कर्मचारी को घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीएनजी पंप कर्मचारी को घायल करने का आरोप
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव सरुरपुर स्थित सीएनजी पंप मौजूद कर्मचारी को दो लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी मनीष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह सरुरपुर गांव में स्थित सीएनजी पंप पर काम करता है। शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी पर था। तभी वहां मौजूद दो लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने आरोपियों से गाली गलौज न करने को कहा। इससे आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने और शोर मचाने पर अन्य कर्मियों व लोगाें को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।