फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of embezzling Rs 34 lakh given for liquor contract

Hapur News: शराब के ठेके के लिए दिए 34 लाख हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 34 lakh given for liquor contract
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी बागड़पुर रोड निवासी विपिन ने दो लोगों पर ठेकेदारी करने व शराब के ठेके के लिए दिए 34 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विपिन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जोनी कुमार ठेकेदारी का कार्य करता है और उसे इसमें नुकसान हो गया था। आरोप है कि जोनी ने कुछ नया कार्य करने के लिए उनसे 27 लाख रुपये उधार लिए थे जोकि वह वापस नही कर पा रहा था। इसके बाद उनमें व जोनी और अमरीक तीनों में शराब का ठेका लेने की आपसी सहमति बनी।
विज्ञापन

तीनों ने मिलकर ठेके लेने के लिए लॉटरी डाली थी। सौभाग्य से जोनी के नाम से ठेके की लॉटरी निकल गई। ठेके के कागजात जोनी के नाम होने पर तीनों ने मिलकर सात-सात लाख रुपये इस कार्य में लगाए। इस ठेके को चलाने के लिए तीनों ने अपने-अपने काम तय कर लिए थे। बिक्री का धन आठवें दिन बैंक में जमा करते थे और वेयर हाउस से खरीदारी भी वहीं करते थे। जोनी वेयर हाउस का अपने खाते से भुगतान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ठेके में लाभ होने पर जोनी व अमरीक के मन में बेइमानी आ गई थी। दोनों ने उन्हें ठेके में कार्य करने से मना कर दिया। साथ ही बात-बात पर झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने तीनों की साझेदारी का एग्रीमेंट भी बनवाने की बात कही थी लेकिन एग्रीमेंट भी नहीं बनवाया। उनके काफी कहने पर जोनी ने उन्हें 27 लाख रुपये का चेक भी दिया। बैंक में यह चेक बाउंस हो गया था। इसके बाद उन्होंने समाज के जिम्मेदार लोगों से अपनी बात रखी तो जोनी ने गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।पांच अगस्त को उन्होंने मामले की शिकायत बाबूगढ़ पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर जोनी व अमरीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed