{"_id":"6963ea5cd96a2dfc220ecf9b","slug":"accused-of-attacking-and-injuring-due-to-enmity-hapur-news-c-306-1-gha1001-119635-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रंजिशन हमला कर घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रंजिशन हमला कर घायल करने का आरोप
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी कलवा ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि घर के पास ही उनका खाली प्लॉट भी स्थित है।
गांव के ही कुछ व्यक्ति जबरन उस प्लॉट में पशुओं को बांधते हैं। आरोपियों से मना किया, तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की।
पीड़ित का आरोप है कि शनिवार की शाम आरोपी पक्ष के 10 लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर उन्हें और उनके परिजनों को घायल कर दिया। हंगामा होने पर पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।