फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused arrest in encounter

Hapur News: गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Mon, 15 Dec 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 15 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
accused arrest in encounter
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार की देर शाम गढ़ कोतवाली पुलिस की गोकशी के आरोप में फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस फुलडी नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने की तरफ से बाइक पर सवार होकर युवक आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने युवक का पीछा किया, तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा चलाई गई गोली से आरोपी घायल हो गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इरकार उर्फ अलकान निवासी गांव दौताई बताया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में गोकशी के साथ ही अन्य धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed