{"_id":"67ae1dc875b45379ba05f0aa","slug":"accused-arrest-for-fake-marriage-hapur-news-c-306-1-gha1001-112688-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फर्जी दस्तावेज से शादी करई पंजीकृत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फर्जी दस्तावेज से शादी करई पंजीकृत, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। फर्जी दस्तावेज से विवाह का पंजीकरण कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने जनवरी में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया कि पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके परिजनों ने उनकी बेटी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, हाईस्कूल के अंकपत्र व अन्य दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार करा लिए। जिसके बाद 16 अक्तूबर 2024 को आरोपी उसे अपने साथ ले गए, नशीला पदार्थ पिलाकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उपनिबंधक कार्यालय गाजियाबाद में जाकर विवाह पंजीकृत करा लिया। जिसके बाद आरोपी उनकी बेटी को गांव में घर के पास छोड़ गए। होश में आने पर बेटी ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आपत्ति लगाकर बेटी का विवाह पंजीकरण निरस्त करा दिया। जिसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 123, 340(2), 351(2), 351(3),61(2) में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाना, धमकी देना, षड्यंत्र रचना व अन्य के धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी युवक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। जिसके परिजनों की तलाश की जा रही है।