फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accusation of luring away a teenage girl and issuing threats.

Hapur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धमकी देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Accusation of luring away a teenage girl and issuing threats.
गढ़मुक्तेश्वर। एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र में बेलदारी का कार्य करते हैं। सात जून की रात को काम से घर लौटने के बाद उनकी 15 वर्षीय पुत्री रात करीब नौ बजे शौच के लिए बाहर गई थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ननिया, बिट्टू और राजकुमार निवासी गांव रखेड़ा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धमकी देते हुए बेटी को कार में बैठाकर वहां से चले गए। पीड़ित ने बताया कि बेटी अपने साथ एक मोबाइल फोन, लगभग 18 हजार रुपये नकद और सोने के कुंडल भी ले गई है। आरोप है कि घटना के बाद संबंधित लोगों की ओर से परिवार को फोन कर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना शाहपुर चौधरी चौकी पुलिस को दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने उच्चाधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस टीम द्वारा किशोरी के सकुशल बरामदगी का प्रयास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed