{"_id":"69934aa7d67abb9395087fc1","slug":"accident-of-auto-and-car-hapur-news-c-135-1-hpr1002-137217-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गलत दिशा से आ रहा ऑटो कार से भिड़ा, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गलत दिशा से आ रहा ऑटो कार से भिड़ा, दो लोग घायल
Mon, 16 Feb 2026 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली के पास गलत दिशा से आ रहा ऑटो सामने से आ रही कार से भिड़ गया। इसमें ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार व ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात गांव सिमरौली निवासी चालक अविनाश अपने गांव के ही अंकित के साथ विपरीत दिशा में बाबूगढ़ छावनी से हापुड़ की तरफ जा रहे थे। गांव सिमरौली पहुंचने पर सामने से आ रही कार से उनका ऑटो टकरा गया।
इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार व ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।