फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ABVP Grab President ceat.

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने लहराया परचम

Mon, 23 Nov 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
ABVP Grab President ceat.
 एसएसवी पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में इस बार एबीवीपी ने बीते पांच वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी पतंजलि त्रिपाठी ने कब्जा जमाया। कोषाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी ने परचम लहराया।
विज्ञापन


 सपा छात्रसभा के प्रत्याशी तीन पदों पर विजयी रहे। सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए कालेज में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक नौ बूथों पर मतदान हुआ।

तीन बजे से मतगणना शुरू हुई।  शाम साढ़े पांच बजे तक नतीजे आए। इसमें एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पतंजलि त्रिपाठी ने 532, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ पुरी ने 598 मत पाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सपा छात्रसभा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरिता रानी ने 565, सचिव पद के समरजीत सिंह ने 668, संयुक्त सचिव पद के आसिफ को 669 मत मिले। चुनाव अधिकारी डा.सुधीर कुमार ने बताया कि 4313 छात्र-छात्राओं में 1334 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 31.10 रहा। तीन पदों पर जीत के बाद सपा छात्रसभा ने खूब जश्न मनाया।


कुल मत-----4313    
कुल पड़े मत--1334
मतदान प्रतिशत-31.10

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे सपा छात्रसभा प्रत्याशी
प्राचार्य डा.राजेंद्र कुमार ने चुनाव संपन्न होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। लेकिन शपथ समारोह में सपा छात्रसभा के विजेता प्रत्याशी शामिल नहीं हो सके। एबीवीपी के विजेता पदाधिकारियों ने शपथ ली। चुनाव को संपन्न कराने में डा.सुधीर कुमार, डा.पंकज पाठक, डा. शशि वशिष्ठ, डा.विनोद शर्मा, डा.सत्येंद्रपाल, डा.ऋषिपाल सिंह, डा.वंदना वशिष्ठ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed