फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   absa inspection

Hapur News: सुबह साढ़े आठ बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे चार शिक्षक, नोटिस जारी

Thu, 24 Apr 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
absa inspection
हापुड़। खगोई स्थित कंपोजिट स्कूल का बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान में चार शिक्षक समेत छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस दौरान स्कूल में प्रार्थना भी नहीं हो सकी थी। 250 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 50 ही उपस्थित मिले। इस मामले में स्कूल को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग का स्कूल चलो अभियान चल रहा है, सुबह आठ से दो बजे तक स्कूल चलाने का समय निर्धारित है। लेकिन दूर दराज के स्कूलों में शिक्षक जब चाहें बिना अनुमति देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने खगोई के कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल में 250 बच्चे पंजीकृत थें, जिन्हें पढ़ाने के लिए आठ शिक्षक, शिक्षामित्र नियुक्त किए गए हैं। लेकिन निरीक्षण के दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक चार अध्यापक स्कूल ही नहीं पहुंचे थे। शिक्षामित्र और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनुपस्थित थे। सिर्फ दो शिक्षक मौजूद थे, जबकि दो अन्य अवकाश पर बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर 250 छात्र संख्या के साथ चल रहे इस स्कूल में भी शिक्षकों की लापरवाही सामने आयी। बीईओ ने बताया कि साढ़े आठ बजे तक भी प्रार्थना नहीं कराई गई थी। सिर्फ 50 बच्चे ही स्कूल में मौजूद थे, ऐसे में स्कूल चलो अभियान पर शिक्षकों द्वारा किए कार्य का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले में शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।



स्कूल का समय घटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन-

भीषण गर्मी और लू के चलते सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक स्कूल चलाने में छात्रों को परेशानी हो रही है। इसका हवाला देते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप व कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय त्यागी ने बीएसए को पत्र सौंपा। स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की गई है। उनका कहना था कि आस पास के जिलों में समय बदल दिया गया है, लेकिन हापुड़ में नहीं बदला गया है।




कोट -

खगोई के कंपोजिट स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में चार शिक्षक समेत छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। पढ़ाई में लापरवाही पर शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। - रीतु तोमर, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed