फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man was shot in the stomach during celebratory firing, his condition is critical

Hapur News: हर्ष फायरिंग के दौरान युवक के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the stomach during celebratory firing, his condition is critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव पवला में नामकरण संस्कार के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान पेट में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि जिला बुलंदशहर के गुलावठी निवासी तुषार व बुलंदशहर निवासी केशव दोस्त हैं। तुषार की बहन का विवाह थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव पबला निवासी अजय तोमर के साथ हुआ था। सोमवार रात तुषार के बहन की बेटी का नामकरण संस्कार था। इसमें तुषार केशव को लेकर गांव पबला पहुंचा था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान तुषार के बहनोई अजय तोमर ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान पेट में गोली लगने से केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने केशव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर सीओ अनीता चौहान व कोतवाल श्योपाल सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी की। पुलिस जांच में पता चला कि गांव पबला में केशव के दोस्त तुषार के बहनोई अजय तोमर द्वारा की गई फायरिंग में उसे गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला गाजियाबाद के राज कंपाउंड निवासी ज्ञानप्रकाश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र केशव सोमवार को लाईब्रेरी में पढ़ने के लिए गया था। इसी दिन उनका बेटा लाइब्रेरी से किस के साथ कहां गया यहां उन्हें नहीं पता। पिलखुवा के एक अस्पताल से उन्हें फोन आया कि गोली लगने के कारण उनका पुत्र केशव यहां भर्ती है। पुत्र से जानकारी करने पर पता चला कि वह अजय तोमर निवासी गांव पबला की बेटी के नामकरण में गया था, जहां अजय तोमर द्वारा चलाई गई गोली से उनके पुत्र को गोली गली है।

सीओ ने बताया कि केशव के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी अजय तोमर को तमंचा सहित गांव पबला चौराहे के पास से गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed