फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A man misdeed a young woman and then killed her in front of his wife in Hapur

UP: युवती से किया दुष्कर्म...फिर पत्नी के सामने ही उसे मार डाला, एक दूसरी महिला ने देखा तो उससे भी की हैवानियत

Mon, 15 Dec 2025 02:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 Dec 2025 02:48 PM IST
सार

लिस की गहन जांच और मुखबिरों की सूचना के आधार पर, दिल्ली में डेरा जमाए हुए पुलिस टीम ने मामले में वांछित दंपती को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
A man misdeed a young woman and then killed her in front of his wife in Hapur
युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिलखुवा थाना क्षेत्र के रामा अस्पताल के पास गन्ने के खेत में मिले सूटकेस में एक युवती का कंकाल बरामद हुआ था, जिसका सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है, जिसने दुष्कर्म की वारदात को छिपाने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और फिर अपनी पत्नी के सामने ही उसे डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि दूसरी महिला को भी हवस का शिकार बनाया और उसका वीडियो भी बना लिया, ताकि वह भी सच न उगल सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से आलाकत्ल डंडा, मृतका और अन्य लोगों के मोबाइल फोन व कैश मेमो बरामद किए हैं।

विज्ञापन

यह है मामला
हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के रामा अस्पताल के पास गन्ने के खेत में सूटकेस में एक दिसंबर को मिला शव झारखंड की रहने वाली युवती का था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दंपती को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की बात न खुले, इसलिए आरोपी ने पत्नी के सामने ही दुष्कर्म पीड़िता महिला की डंडे से पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी होम मेड भी अपना मुंह न खोले, इसलिए उसके साथ भी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बना लिया। दंपती ने ही किराये के ऑटो में शव रखकर उसे खेत में ठिकाने भी लगाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आलाकत्ल डंडा, मृतका के मोबाइल फोन समेत चार मोबाइल फोन व दो कैश मेमो बरामद किए हैं।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित रामा अस्पताल के पास एक खेत में काले सूटकेस में 28 अगस्त को एक महिला का कंकाल बरामद हुआ था। इस मामले का खुलासा करने के लिए पिलखुवा पुलिस के अलावा स्वॉट टीम को भी लगाया गया था।

महिला के दिल्ली-एनसीआर में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दिल्ली में अपना डेरा जमा लिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर दिल्ली राज्य के सभी थानों में मृतका की पहचान कराने के लिए पोस्टर आदि चस्पा करने का काम शुरू कर दिया था। 

एक बड़े कारोबारी युवती की गुमशुदगी के संबंध में आए थे
पुलिस टीम जांच के दौरान दिल्ली के थाना विवेक विहार थाने पहुंचे। जहां दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एक युवती की गुमशुदगी के संबंध में कुछ लोग आए थे। पुलिस टीम ने उनके बारे में जानकारी की तो पता चला कि सविता विहार निवासी एक बड़े कारोबारी युवती की गुमशुदगी के संबंध में थाने आए थे। पुलिस ने कारोबारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके यहां पर एक होम मेड काम करती है। 

वह पिछले काफी दिनों से डरी-सहमी हुई है और उसने एक युवती की हत्या होते हुए देखा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मेड से जानकारी ली। इसके बाद पता लगा कि जिस युवती का शव सूटकेस में बरामद हुआ है, वह झारखंड राज्य के एक गांव की रहने वाली थी।

पुलिस ने इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पिलखुवा के गांव डूहरी कट से एक दपंती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दंपती जिला हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव नवादा कलां निवासी अंकित कुमार और झारखंड की महिला कलिस्ता उर्फ काली है।

पूछताछ में सामने आई ये बात
पुलिस पूछताछ में आरोपी दंपती ने बताया कि वह झारखंड की महिलाओं को घरों में मेड के रूप में काम दिलाते हैं। वह मृतका को झारखंड के एक गांव के पास से लेकर आए थे। इसके बाद आरोपी अंकित ने सिंभावली स्थित घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता के पुलिस से शिकायत कर उसे फंसाने की धमकी देने के बाद दंपती ने उसकी लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी थी।

कुचेसर रोड चौपला पर किराये के मकान में रहता था दपंती
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी दंपति वर्तमान में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर रेलवे फाटक को पार कर शकरपुर रोड पर बनी एक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है।

आरोपियों के पास से बरामद हुए यह सामान 
पुलिस ने आरोपी दंपती के कब्जे से आलाकत्ल डंडा, मृतका का मोबाइल समेत चार मोबाइल, दो कैश मेमो बरामद किए हैं।

कलिस्ता ने अंकित से रचाई थी दूसरी शादी
पुलिस के अनुसार कलिस्ता की यह दूसरी शादी है। कलिस्ता के पहले पति साहू ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद अंकित ने कलिस्ता से शादी की। अंकित व साहू दोनों ही पिछले चार वर्ष से सृष्टि इंटरप्राइजेज दिल्ली के उत्तमनगर के नाम से फर्म खोलकर युवतियों व महिलाओं को घर में काम करने के लिए मेड के रूप में दिल्ली भेजते हैं।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि अंकित जहां होम मेड भेजता था, वहां के मालिकों से पैसे अधिक लेता था। जबकि होम मेड को या तो पैसे देता ही नहीं था या थोड़े बहुत थमा देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed