फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A four year old girl playing outside her house in Hapur was crushed by a car

UP: हापुड़ में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को कार ने कुचला, चालक मौके से फरार, पुलिस खंगाल रही कैमरे

Tue, 20 Jan 2026 08:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Jan 2026 08:33 PM IST
सार

मासूम बच्ची की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A four year old girl playing outside her house in Hapur was crushed by a car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के गंगानगरी में मंगलवार की दोपहर कार की चपेट में आकर सड़क पर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

गंगानगरी में गंगाराम अपनी पत्नी बादल के साथ होली चौक के निकट झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनकी चार साल की बेटी लाडो मंगलवार की दोपहर फव्वारा चौक के निकट सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान चौक पर खड़ी कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, चालक कार समेत मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। बच्ची के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही माता-पिता घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि फव्वारा चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed