{"_id":"6813172202d507f86c05a2d6","slug":"a-female-farmer-was-attacked-while-irrigating-her-crop-in-the-field-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फसल की सिंचाई कर रही महिला किसान पर हमला, बचाने पहुंचे घाट संचालक को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फसल की सिंचाई कर रही महिला किसान पर हमला, बचाने पहुंचे घाट संचालक को भी पीटा
Thu, 01 May 2025 12:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 01 May 2025 12:09 PM IST
सार
खेत में फसल की सिंचाई कर रही महिला किसान पर हमला कर जनपद अमरोहा के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, महिला को बचाने पहुंचे घाट संचालक को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Hapur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल के निकट खेत में फसल की सिंचाई कर रही महिला किसान पर हमला कर जनपद अमरोहा के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, महिला को बचाने पहुंचे घाट संचालक को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घाट संचालक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी पूर्व पालिका सभासद डीपी निषाद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल गांव लठीरा में गंगा के कच्चे तट पर घाट का संचालन करते हैं और नित्य प्रति सुबह-शाम मां गंगा की आरती करते हैं। इस समय घाट पर गंगा जन्मोत्सव की तैयारी चल रही हैं। बुधवार को गांव लठीरा निवासी महिला किसान चंद्रवती गंगा किनारे स्थित अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहीं थी।
इसी दौरान जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लठीरा एतमाली युवक अपने तीन-चार साथियों को लेकर वहां पहुंच गया। जिन्होंने खेत पर पहुंचते ही चंद्रवती पर हमला कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होने पर जब वह उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने घाट पर आग लगाने और गंगा जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी खलल डालने व जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़त ने आरोपी को नामजद कर उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई और गंगा जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि हालांकि मामला जनपद अमरोहा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, लेकिन गंगा के इस पार की घटना होने के कारण जांच कराई जाएगी।