हापुड़ में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, दो युवकों की मौत; डीजे बजाकर लौट रहे थे मुबारिक और योगेंद्र
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी कैलाश ने भाई दुष्यंत के साथ धौलाना में एक कार्यक्रम में डीजे बजा कर लौट रहे थे। डीजे लदे कैंटर पर गांव नान निवासी योगेंद्र पुत्र नरेंद्र व मुबारिक पुत्र सलमू, उसका भाई साजिद, संदीप और मोहित निवासी गांव नान सवार थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के धौलाना स्थित थाना कपूरपुर क्षेत्र की समाना चौकी के पास एक डीजे से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार दो युवकों मुबारिक (19) व योगेंद्र (24) निवासी गांव नान की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी कैलाश ने भाई दुष्यंत के साथ धौलाना में एक कार्यक्रम में डीजे बजा कर लौट रहे थे। डीजे लदे कैंटर पर गांव नान निवासी योगेंद्र पुत्र नरेंद्र व मुबारिक पुत्र सलमू, उसका भाई साजिद, संदीप और मोहित निवासी गांव नान सवार थे। लौटते समय जैसे ही मिनी ट्रक समाना चौकी के पास पहुंचा तो किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। डीजे के साथ पीछे बैठे योगेंद्र और मुबारिक साथियों के साथ सड़क पर नीचे आ गिरे। इस दौरान भारी समान उनके उनके गिर जाने से सभी नीचे दब गए।
मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए घायलों को बाहर निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मुबारिक और योगेंद्र की मौत हो गई। जबकि साजिद और संदीप को गंभीर हालत के कारण मेरठ के लिए रेफर किया गया है। जबकि बाकी तीन घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना होना बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। दोनों की मृतक अविवाहित थे। मुबारिक तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। जबकि योगेंद्र तीन बहनों का इकलौता भाई था।