फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A 50% subsidy will be provided for wheat and mustard seeds, and a 75% subsidy for chickpeas and peas

Hapur News: गेहूं, सरसों के बीज पर 50, चना और मटर पर मिलेगा 75 फीसदी अनुदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A 50% subsidy will be provided for wheat and mustard seeds, and a 75% subsidy for chickpeas and peas
हापुड़। रबी सीजन की फसलों का बीज कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडारों पर पहुंच गया है। गेहूं, सरसों और राई के बीज पर 50 फीसदी तक अनुदान है, जबकि चना, मटर के बीज पर किसानों को 75 फीसदी अनुदान मिलेगा। किसान ऑनलाइन आवेदन कर, बीज की बुकिंग करा सकते हैं। जिले के चारों ब्लॉकों में कृषि विभाग का एक-एक राजकीय बीज भंडार है। रबी फसल सीजन शुरू हो गया है, किसान गेहूं की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। बाजार में गेहूं का बीज 100 रुपये किलो तक बिक रहा है, ऐसे में आर्थिक तंगी में फंसे किसानों के सामने अच्छी प्रजाति का बीज की चुनौती है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने का दावा किया है। विभाग के राजकीय बीज भंडारों पर 800 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंच गया है, इसमें डीबीडब्ल्यू-303, एचडी-3390, डीबीडब्ल्यू-327 प्रजाति के बीज शामिल हैं। चना, मटर, मसूर, सरसों के बीज भी बीज भंडारों पर पहुंच गए हैं। बीजों पर अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान को अपनी जोत के अनुसार बीज की बुकिंग ऑनलाइन करनी होगी। विभाग के दर्शन पोर्टल पर किसान स्वयं या जन सेवा केंद्र जाकर बुकिंग करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं, सरसों, चना, मटर का बीज पहुंच गया है। किसान आवेदन कर अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed