फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हजार रुपये वसूलकर लौटाई आरसी

हजार रुपये वसूलकर लौटाई आरसी

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर के गुलावठी में लगने वाले श्री बालाजी दरबार जा रहे कार सवार दिल्ली की दंपति से यातायात पुलिसकर्मी द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। दंपति ने सोमवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे दिल्ली के कृष्णानगर निवासी अमित ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा के साथ 26 अक्तूबर को बुलंदशहर के गुलावठी में लगने वाले श्री बालाजी दरबार में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। उनका आरोप है कि बाईपास के नीचे तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने उनकी कार रोक ली और जांच के लिए कागजात ले लिए। आरोप है कि कागजात वापस देने के नाम पर यातायात पुलिसकर्मियों ने एक हजार रुपये की मांग की। जब दंपति ने कागजात ठीक होने की बात कही तो यातायात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। एक हजार रुपये देने पर उनके कागजात वापस दिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed