{"_id":"112-40985","slug":"Hapur-40985-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लाहों ने खुद बनाया बचाव दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लाहों ने खुद बनाया बचाव दल
Hapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर । गंगा में डूबने वालों को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर से कोई व्यवस्था नहीं की गई तो मल्लाहों ने खुद बचाव दल का गठन कर लिया। राजमल केवट और काले केवट ने मोटर बोट की व्यवस्था की । पालिका सदस्य सतनाम यादव, महेश बंसल, मुरारी लाल, बिल्लू शर्मा, नंदकिशोर, छोटू, बलबीर, राकेश, घनश्याम निषाद ने बताया कि हादसों के दौरान साधारण नावों से मौके पर पहुंचने में देरी हो जाती थी, ऐसे में मोटर बोट काफी लाभकारी साबित होगी। बता दें कि ब्रजघाट गंगा में पूर्णिमा-अमावस्या और धार्मिक मेलों के दौरान हर साल करीब 30 से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो जाती है।
15 बसें बढ़ाईं, चालकों की छुट्टियों पर लगाई रोक
हापुड। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर बस सेवा देने की रणनीति हापुड़ डिपो के अफसरों ने तैयार कर ली है। गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर 15 बसें बढ़ाई जाएंगी। श्रद्धालुआें की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी कर ली गई है।
दीपावली त्योहार के मद्देनजर हापुड़ डिपो की बसों के बेहतर संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली थी। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा मेले पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का खाका डिपो के अफसरों ने तैयार कर लिया है। हापुड़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार ने बताया कि मेले के दौरान गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर 15 बसें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो लंबे रूटों की बसों को भी इस मार्ग पर लगा दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि वर्क शॉप में बसों की सर्विस करा दी गई है। डिपो कर्मियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। चालक, परिचालकों को मेले के दौरान बसों के ज्यादा चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के मद्देनजर डिपो कर्मियों की छुट्टी भी रद कर दी गई है।