{"_id":"112-40945","slug":"Hapur-40945-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने बिल जमा करने पर मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने बिल जमा करने पर मिलेगी छूट
Hapur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। आप हर माह बिजली बिल जमा करने के आदी हैं तो विभाग आपको अब माह के कुल बिल का .25 फीसदी छूट देगा। हालांकि डिफाल्टरों के लिए परेशानी भरी खबर यह है कि अब उन्हें 1.50 प्रतिशत विलंब शुल्क देना होगा। पावर कारपोरेशन की नई गाइड लाइन में हर माह बिल जमा करने वाले उपभोक्ता को कुल बिल का .25 फीसदी पैसा माफ करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से 1.50 फीसदी विलंब शुल्क वसूलने का आदेश निगम अफसरों को मिला है। ईई संदीप अग्रवाल ने बताया कि नई गाइडलाईन को निगम में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन