{"_id":"112-40833","slug":"Hapur-40833-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मिलेगी भरपूर बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मिलेगी भरपूर बिजली
Hapur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दीपावली पर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था देने की कवायद शुरू हो गई है। निगम के अफसरों ने एपीडीआरपी योजना के कर्मचारियों के साथ मिलकर शहर के जर्जर ट्रांसफार्मरों के साथ तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। ताकि त्योहार पर नागरिक बिजली समस्या से परेशान न हों।
सोमवार से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत पावर कारपोरेशन की टीम ने एपीडीआरपी योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल त्यागी के साथ मिलकर शहर के जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलने, जर्जर तारों को बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया। इस दौरान अधिकांश इलाकों में ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा किया गया। एपीडीआरपी योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल त्यागी ने बताया कि योजना के तहत शहर में नए ट्रांसफार्मर काफी संख्या में लगने हैं। सोमवार तक 100 क ेवीए के 70, 250 केवीए के 20 और 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया। पूरा प्रयास है कि दीपावली पर लोगों को बिजली झटका न दें।