{"_id":"112-40804","slug":"Hapur-40804-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कबड्डी प्रतियोगिता 2 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कबड्डी प्रतियोगिता 2 को
Hapur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ । एसएसवी कालेज में 2 नवंबर को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इससे पहले 26 अक्तूबर को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह निर्णय रविवार को आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में हुई क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ.विकास अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एक टीम का गठन किया जो 14,15 व 16 नवंबर को सहारनपुर में होने वाले स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला अध्यक्ष डा.सुदर्शन त्यागी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में धैलाना ब्लॉक की टीम गांव भारती में, हापुड़ नगर एसएसवी कालेज में, हापुड़ ब्लॉक गांव बछलौता में, सिंभावली ब्लॉक सिंभावली डिग्री कालेज में, बहादूरगढ़ ब्लॉक बहादूर गढ़ में, गढ़ नगर की टीम सरस्वती विद्या मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। बैठक का संचालन सचिव रविंद्र गुर्जर ने किया। नरेंद्र सिंह, विशाल मित्तल, वंदलन सिंहल, गुंजन गर्ग, कीर्ति गौतम, नवराज, संजय कुमार, मुकेश शर्मा, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन