फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंक में चोरी की कोशिश का खुलासा, एक गिरफ्तार

बैंक में चोरी की कोशिश का खुलासा, एक गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बैंक शाखाओं को निशाना बनाने वाले चोर गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने नहर पटरी से शनिवार को दबोच लिया। उसका साथी भाग गया। आरोपी ने बैंक शाखा में चोरी की कोशिश करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

बता दें कि सिंभावली की एसबीआई और गांव सिखैड़ा में हाईवे किनारे स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चार दिन के भीतर चोरों ने गैस कटर से ताले काटकर चोरी की कोशिश की थी। बैंक शाखाओं में लगातार चोरी की कोशिश होने से पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी। पुलिस ने गश्त के दौरान शनिवार को नहर पटरी पर दो युवकों को संदेह होने पर रुकने को कहा। इस पर वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, उसका साथी पास में खड़ी फसलों में छिपकर भाग गया। एसओ संजीव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जिला मेरठ के थाना किठौर के छुछाई का रहने वाला पिंटू है। उसके पास से सेंधमारी का सामान भी मिला है। उसने बैंक शाखाओं में चोरी की कोशिश का जुर्म भी कुबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed