{"_id":"112-40755","slug":"Hapur-40755-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग छीनकर भाग रहे बदमाश को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग छीनकर भाग रहे बदमाश को पीटा
Hapur
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। तहसील चौपला पर रोडवेज बस से उतरकर घर जा रहे बैंक मैनेजर के हाथ से बैग छीनकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। लहूलुहान बदमाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला कविनगर निवासी रोशनलाल पंजाब एंड सिंध बैंक अलीगढ़ में शाखा प्रबंधक हैं। वे शनिवार शाम करीब सात बजे अलीगढ़ से हापुड़ रोडवेज बस से आए और तहसील चौपला पर उतरे। बताया कि तभी एक बदमाश ने हाथ से बैग ने छीना और बुलंदशहर रोड की ओर भाग गया। लोगों ने पीछाकर बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। बदमाश लहूलुहान हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और बदमाश को पब्लिक से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है। बैंक मैनेजर ने बताया कि बैग में कपड़े के अलावा कुछ कैश भी था। आरोपी से कई वारदातों को खुलासा हो सकता है।