{"_id":"112-40717","slug":"Hapur-40717-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा कालेज में बिगुल बजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा कालेज में बिगुल बजा
Hapur
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा । राणा डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव का डंका बज गया है। कालेज प्रशासन ने चुनाव कराने की रणनीति तैयार करते हुए नवंबर माह में छात्रसंघ चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी तैयारी में जुट गए हैं। कालेज प्रशासन के अनुसार नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव होेने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा। प्राचार्य डा. ओपीएस चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति कालेज में छात्रसंघ के चुनाव होने हैं। इस कारण तैयारी कर ली गई है। पहले विवि में चुनाव होंगे, इसके बाद यहां चुनाव कार्यक्रम जारी होगा।
विज्ञापन