{"_id":"112-35694","slug":"Hapur-35694-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन से गैरहाजिर परीक्षकों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन से गैरहाजिर परीक्षकों का कटेगा वेतन
Hapur
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के लिए लगी ड्यूटी से दूर रहने वाले शिक्षकों पर डीआईओएस की नजर टेढ़ी हो गई है। अब जिला निरीक्षक ने दोनों केंद्रों से ऐसे गैर जिम्मेदार शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि कार्रवाई की जा सके।
दरअसल, 12 अप्रैल से एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ और मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य निपटाया जा रहा है। इस दौरान कई शिक्षक लगातार मूल्यांकन कार्य से दूरी बनाए हुए हैं। ऐेसे में मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे नाराज होकर डीआईओएस ने यह फैसला किया है कि इन शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा।
डीआईओएस विनोद कुमार ने बताया कि केंद्रों पर जो परीक्षक लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। इस मामले में दोनों केंद्रों के उपनियंत्रक/ प्रधानाचार्यों से ऐसे परीक्षकों की सूची मांगी गई हैं। जल्द यह सूची यूपी बोर्ड के सचिव को भेज दी जाएगी। इसके बाद इन परीक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा ताकि भविष्य में परीक्षक ऐसी लापरवाही न करें। की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में परीक्षक अपने कार्य के प्रति लापरवाही नहीं बरत सकें।
विज्ञापन
11,256 कापियां जांचीं
हापुड़। एसएसवी इंटर कालेज में मंगलवार शाम 4 बजे तक 236 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 11,256 कॉपियों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन में 180 परीक्षक गैरहाजिर रहे। यह जानकारी प्रधानचार्य जमीर अहमद ने दी।