फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पबला के ग्रामीणों ने कोतवाली को घेरा

पबला के ग्रामीणों ने कोतवाली को घेरा

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जयपाल हत्याकांडः हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक घंटे डटे रहे
विज्ञापन

पिलखुवा। जयपाल हत्याकांड़ में सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पबला के ग्रामीणों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में घूम रहे हत्यारे पीड़ित परिजनों को भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
कोतवाली पहुंचे पबला गांव के लोगों ने बताया कि होली के दिन देर रात दरांती को लेकर हुए मामूली विवाद में गांव के ही चार लोगों ने जयपाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन हत्यारोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोप है कि हत्यारे अब मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों कोतवाली में डेरा डाले रहे। एसएसआई संजीव कुमार ने ग्रामीणों को आरोपियों पर कार्रवाई का अश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि नामजद चार लोगों में शेरसिंह और बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। जगदीश और विक्की को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाने पहुंचने वालों में मेहरचंद, इंद्रराज, कमल, होश्यिार, यशपाल, भगवत, चन्दू, अनिल, सुंदरलाल, शीशपाल, महावीर, अश्विनी, कृष्ण आदि थे।
विज्ञापन

थाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव कुराना में हुई गोकशी की घटना में पुलिस की दबिश से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को थाने पर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। एसओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। बता दें कि 26 मार्च को गांव कुराना में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक घर में गोकशी कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो गोवंश मुक्त कराए थे, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने मामला अज्ञात में दर्ज कर गांव में दबिश शुरू कर दी। शनिवार की सुबह दबिश से परेशान कुराना के सैकड़ों ग्रामीण हाफिजपुर थाना पहुंचे और पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर एसओ आईआर खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ ही होगी, अब ग्रामीणों को परेशान नहीं किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed