{"_id":"112-23641","slug":"Hapur-23641-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा ने बाइक रौंदी, दो विकलांगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा ने बाइक रौंदी, दो विकलांगों की मौत
Hapur
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर बेलगाम इनोवा कार ने आगे चल रही बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में हापुड़ रेफर किया गया है। नाराज लोगों ने एनएच-24 पर शव रखकर जाम लगा दिया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर का सतीश रविवार को अपने साले अरविंद निवासी चंदियानी बुलंदशहर एवं पड़ोसी रतन सिंह के साथ गढ़ में साली की शादी के लिए लड़का देखने आया था। रात करीब 7.30 बजे तीनों लोग बाइक पर सवार होकर गढ़ से गांव लौट रहे थे। गांव सिखैड़ा के पास पीछे से जा रही इनोवा कार ने रॉग साइड पहुंचकर बाइक को रौंद डाला, जिससे बाइक सवार सतीश 35 वर्ष एवं रतन सिंह 45 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक सतीश का साला अरविंद घायल हो गया। घटना का पता चलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर मौके पर आ गए। इनोवा चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। दोनों मृतक विकलांग थे। इनमें सतीश 5 बच्चे एवं रतन सिंह चार बच्चों का पिता था।
परिजन और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों साइडों में वाहनों की कतार लग गईं। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे इनोवा से फरार हुए लोगों की तत्काल गिरफ्तारी एवं मृतक आश्रित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा और कृषि पट्टे देने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
एसडीएम ने आश्वासन पर खुला जाम
एसडीएम केबी सिंह ने ग्रामीणों से वादा किया कि मृतकों में जिसके पास जमीन नहीं है। उसे कृषि पट्टा, एक लाख की राशि और जिसके पास भूमि है, उसे पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के लिए शासन को डिमांड भेजी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण घरों को लौट गए। जाम खुलने पर लोग अपने गन्तव्य स्थलों को रवाना हुए।