फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कई ट्रेनें लेट, संगम एक्स. रद्द

कई ट्रेनें लेट, संगम एक्स. रद्द

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। रविवार को पड़े घने कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। ऐसे में इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। वहीं, दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब 9 घंटे की देर से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से पड़े घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन एक बार फिर गड़बड़ा गया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि शनिवार को डाउन ट्रैक पर मेरठ से इलाहाबाद की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस रविवार सुबह 7 बजे रवाना की गई, जबकि इलाहाबाद से आने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करना पड़ा। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वाराणसी से नई दिल्ली की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तय समय सुबह 4.24 बजे के स्थान पर लगभग 9 घंटे की देरी से दोपहर 1:15 बजे स्टेशन पर पहुंची। डाउन ट्रैक पर दिल्ली से वाराणसी की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शाम पांच घंटे की देरी से पहुंचने की संभावना थी। ट्रेनों के अप और डाउन ट्रैक पर लेट होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली से गुवाहटी जाने वाली अवध आसाम अपने तय समय से 6 घंटा, इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 4 घंटा, इसी तरह दिल्ली की दिशा में जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटा और सद्भावना एक्सप्रेस ढाई घंटा की देरी से स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक लोकेश कुमार शर्मा के बाहर होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रेलवे आईए खान ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन पीछे से ही लेट चल रही हैं। संगम भी इसी कारण रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed