{"_id":"112-22632","slug":"Hapur-22632-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से श्रद्धालु की मौत
Hapur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। परिवार के साथ खादर मेले में आए श्रद्धालु की गंगा में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखारों ने श्रद्धालु का शव बरामद कर लिया है। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गांव सिखरौड़ के कई परिवारों ने खादर मेले के मेरठ सेक्टर में गंगा टापू पर पड़ाव डाला हुआ था। शुक्रवार सुबह 11 बजे श्योराज का 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र उर्फ बबलू गंगा स्नान कर रहा था। कई घंटे तक न आने पर परिजनों को चिंता हुई और वे जितेंद्र की खोजबीन में जुट गए, परंतु लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को करीब तीन बजे खादर मेले में नाव चला रहे मल्लाहों ने पानी पर तैर रहे शव को देखा। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों और दोस्तों ने जितेंद्र के शव की शिनाख्त बबलू के रूप में की। जिसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिखरौड़ से आए सभी श्रद्धालु मेले में लगे टैंट-तंबू उखाड़कर बबलू के शव को साथ लेकर अपने गांवों को लौट गए।