फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तीन सहकारी संघों के सभापति निर्विरोध चुने

तीन सहकारी संघों के सभापति निर्विरोध चुने

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सहकारी संघ बदनौली, अल्लीपुर, मोरपुर भटियाना सहकारी संघों के सभापति और उप सभापतियों के चुनाव मंगलवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। एडीओ आरडी शर्मा ने बताया कि बदनौली सहकारी संघ के चुनाव में राजेंद्र सिंह भट्टे वाले सभापति और मूलचंद तोमर उपसभापति के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। उन्हें निदेशक मंडल के सदस्यों मनोज बाना, कृपाल सिंह, महीपाल सिंह, हरदयाल, गंगावीर, सत्येन्द्र, रामवीर सिंह, चमनकौर ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

इसी तरह अल्लीपुर मोरपुर सहकारी संघ के चुनाव में नरेश पाल सिंह सभापति और प्रदीप त्यागी उपसभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज,चौधरी ललित, रिन्कू, चौ उमेश, सुदेश पाल सिंह, राकेश, ब्रजेश, अनिल आदि मौजूद थे। वहीं, मोरपुर भटियाना सहकारी संघ पर नानक चंद शर्मा सभापति और मन्नान उपसभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर अरुण चौधरी, संजय तोमर, राज सुन्दर तेवतिया, मंगतराम, निरंकार सिंह आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तीनों स्थानों पर सुबह 9 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी जिसके बाद 5.30 बजे यह चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि तीनों संघों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न कराने मे इफ्को के निदेशक चौधरी शीशपाल सिंह की अहम भूमिका रही है। तीनों संघों पर उनके समर्थक सभापति और उप सभापति निर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


गढ़ में भी चारों सहकारी संघों का चुनाव निर्विरोध
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के चारों सहकारी संघों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं डायरेक्टर पद का चुनाव निर्विरोध हुआ। सहकारी संघ गढ़ में गांव जनूपुरा के पूर्व प्रधान प्रदीप त्यागी को चेयरमैन व जयप्रकाश त्यागी वाइस चेयरमैन चुने गए। सिंभावली गन्ना समिति चेयरमैन संजीव त्यागीे, लोदीपुर सोसायटी चेयरमैन मास्टर ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। दत्तियाना संघ में हशूूपुर की सरिता सिंधू चेयरमैन जबकि मतनौरा के नंदराम वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए। हरोड़ा संघ में वैट निवासी इफ्तेखार भोले चेयरमैन एवं बक्सर के लियाकत मलिक वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए। भैना संघ में सुमलेश चेयरमैन एवं रिजवान खां वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए। संदीप नीटू, तसव्वर चेयरमैन, पवन चौधरी, धर्मजीत सिंह, फारूख मलिक आदि ने ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। सहकारी संघ गढ़ के प्रभारी जयभगवान सिंह ने बताया कि सभी स्थानों पर चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं डायरेक्टर पद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध ढंग में सम्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed