फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छठ पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

छठ पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर/पिलखुवा। चंद्रलोक कालोनी में छठ पूजन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्रजघाट में गंगा किनारे शहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सूर्यास्त के समय गंगा की जलधारा में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
19 नवबंर की शाम महिलाओं ने जलकुंड में खड़े होकर सूर्यास्त के समय पूजाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। 20 नवंबर की सुबह सूर्योदय के समय जल कुंड में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के बाद दूसरे दिन का व्रत खुलेगा। जीनाथ पंाडेय का कहना है कि छठ पर्व पर महिलाएं दो दिन का व्रत रखती हैें। 18 नवंबर को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा तथा शाम को फलाहार कर व्रत खोला। 19 नवबंर को पूरे दिन व्रत रखा तथा शाम को सूर्यास्त के समय जल कुंड में खड़े होकर गन्ना, हरि सब्जियों आदि के साथ मिट्टी का सूर्य बनाकर उसे अर्घ्य दिया गया। इसी तरह कल 20 नवबंर की सुबह जल कुंड में खड़े होकर सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर व्रत खोला जायेगा। महिलाएं यह व्रत अपने बच्चों और पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं और दो दिन तक कुछ नहीं खातीं। 20 नवंबर की सुबह बड़ी संख्या में महिला पुरुष चन्द्रलोक कालोनी में पूजा अर्चना कर अर्घ्य देने के लिए पहुंचेंगे। पर्व के आयोजन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती देवी, पालिका सदस्य बिजेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र त्यागी, बिजेन्द्र चौधरी, सचिन चौधरी, बिजेन्द्र चौधरी, संजय पांडेय, त्रिभुवन पांडेय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

ब्रजघाट सोमवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद, मुरादाबाद, अमरोहा आदि शहरों में रहने वाले पूर्वांचल के लोग पहुंचे। उन्होंने गंगातट पर सिंघाड़ा, मूली, शकरकंद, मूंगफली, केले, सेब आदि की पूजा-अर्चना की। शाम को श्रद्धालुओं ने गंगा की जलधारा में खड़े होकर अस्तांचल के समय भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोवांछित फल की कामना की। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरंगपुरी में उमड़ी महिलाओं की भीड़
पिलखुवा की फैक्ट्रियों में पूर्वांचल के जिलों के परिवार रहते हैं, जो प्रतिवर्ष नवरंगपुरी में छठ पर्व धूमधाम से मनाते हैं। कांति देवी और प्रेमो देवी ने बताया कि पुत्रों की दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि के लिए छठ पूजन किया जाता है। रविवार को पूजन के पहले दिन कदुआ भात और अगले दिन खरना किया गया। सोमवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने बेटों की दीर्घायु की मंगल कामना की। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। रजनी विहार, रमपुरा रोड, मोदीनगर रोड पर भी महिलाओं ने छठ पूजन किया। पूजन करने वालों में रेनू, उतनी, चांदो, लालती, किरण, रविन्द्र, विरेन्द्र, रामनोल, संजय तिवारी, दीपू, विरेन्द्र, प्रेमचंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed