{"_id":"112-22427","slug":"Hapur-22427-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म से गुटखा के 80 बोरे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म से गुटखा के 80 बोरे जब्त
Hapur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन से पार्सल बाबू की देखरेख में बिना मार्का (एंट्री) लगे गुटखों के पैकेटों को हापुड़ से झांसी राज्यरानी एक्सप्रेस से पहुंचाने के खुलासे से दिनभर स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को एक शिकायत पर स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी प्रभारी ने छापा मारकर गुटखे के 80 बोरे जब्त किए। वहीं, स्टेशन अधीक्षक ने पार्सल बाबू से इस मामले में स्पष्टीकरण मांग लिया है और मंडल अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।
जानकारी के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े से पार्सल विभाग द्वारा सुपरफास्ट राज्यरानी एक्सप्रेस में हापुड़ से झांसी के लिए गुटखों के बंद पैकेट को बोरों में भरकर भेजा जा रहा था। उक्त माल नोएडा, गाजियाबाद आदि जिलों से ट्रकों द्वारा मंगाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह जीआरपी ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर-2 पर बिना मार्का लगे करीब 80 बोरों में गुटखा भरा हुआ है जो कि राज्यरानी एक्सप्रेस से झांसी के लिए जाने वाले हैं। इस सूचना पर स्टेशन अधीक्षक लोकेश कुमार शर्मा, जीआरपी प्रभारी देवेंद्र चतुर्वेदी के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच में पाया गया कि किसी भी बोरे पर मार्का नहीं डाला गया था। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने पार्सल बाबू को मौके पर बुलाया और उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए मंडल अधिकारियों को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पार्सल बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें गुटखे का माल किसकी परमिशन पर बुक हुआ है। जिस ट्रेन में यह बुक हो रहा है उसकी लोडिंग बुक दिखाने, माल किसके द्वारा लोड हो रहा है, माल बुक करने से पहले क्या-क्या औपचारिकता पूरी की गई है आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में बिना मार्का डाले पार्सल विभाग प्लेटफार्म पर माल नहीं डाल सकता। इसमें कहीं न कहीं पार्सल बाबू की भूमिका संदेहास्पद है, इसलिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए मंडल के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों का जैसा भी आदेश होगा आगे कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही से स्टेशन पर दिनभर हड़कंप मचा रहा। वहीं, पार्सल बाबू प्रमोद कुमार का कहना है कि एजेंसी की लेबर ने माल को प्लेटफार्म नंबर-2 पर रखा था। स्टेशन अधीक्षक को उन्होंने माल के लिए जो कागजातों की आवश्यकता होती है वो दिखा दिया है।