{"_id":"15939","slug":"Hapur-15939-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-24 जैसा बनेगा गढ़-मेरठ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-24 जैसा बनेगा गढ़-मेरठ मार्ग
Hapur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। आने वाले सालों में सोनीपत से मेरठ तथा गढ़ के बीच का सफर घंटों से मिनटों में सिमट जाएगा। निर्माण अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। कई सौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस मार्ग को टेंडर के बाद ढाई साल में पूरा करना होगा। सोनीपत को मेरठ से जोड़ते हुए गढ़मुक्तेश्वर-बुलंदशहर जाने वाले उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग 58 को भी फोर लेन किया जाएगा। इन निर्माणों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सफर आसान हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यपालक अधिकारी इष्टदेव प्रसाद राय ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला को बताया कि सोनीपत से मेरठ तथा गढ़ और बुलंदशहर के बीच
राजमार्ग 58 को फोरलेन करने की योजना परवान चढ़ने वाली है। डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। 17 मई को कमेटी की बैठक लखनऊ में होनी है। इसमें इस मार्ग को फोर लेन करने पर आने वाले खर्च का ब्योरा तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव करेंगे। बैठक में सड़क के लिए भूमि खरीद का आलेख भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्ग का सर्वे तैयार करके पत्रावली केंद्र सरकार को भेज दी गई है।