{"_id":"5be5e533bdec22697a0f46d5","slug":"91541793075-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट की बद्रीप्रसाद धर्मशाला में शुक्रवार को संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व 101 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। यात्रा कथा स्थल से आरंभ होकर गंगातट पर पहुंची, जहां मुख्य यजमान हरिश्चंद शर्मा ने सपत्नीक और भक्तों के साथ गंगा पूजन किया। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर खड़ी महिला और बच्चों की भीड़ ने पुष्पवर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया। कलश यात्रा के समापन पर प्रथम दिन बाल कथा व्यास रोहित कृष्ण शास्त्री ने भागवत के महत्व का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भागवत सुनने से ज्ञान, वैराग्य और भक्ति की भावना का संचार होता है। अस्थिर कहलाने वाले नारद जी भी भागवत सुनने को सात दिनों तक एक ही स्थान पर स्थिर हो गए थे। इस मौके पर टीटू शर्मा, पुनीत चौरसिया, रोहित माहुर, बीके लाल, अजय त्यागी, राजवीर, शिवम शर्मा, अनुज यादव, सूरज शर्मा, पूनम शर्मा, सुमन चौरसिया, पुष्पा गुप्ता, बीना देवी, पिंकी शर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।