{"_id":"5bd4b23bbdec2269aa2a16f4","slug":"91540665915-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित छात्र की हालत बिगड़ी, दिल्ली अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित छात्र की हालत बिगड़ी, दिल्ली अस्पताल में भर्ती
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से पीड़ित छात्र की हालत बिगड़ी, दिल्ली अस्पताल में भर्ती
गढ़मुक्तेश्वर। हालत बिगड़ने पर डेंगू से पीड़ित छात्रा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं डेंगू की पुष्टि के बाद जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्य टीम ने पीड़ित छात्र के घर में जांच पड़ताल की।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर का उदित पाराशर हापुड़ के एक कालेज में 11 वीं क्लास का छात्र है, जिसे कुछ दिन पहले बुखार होने पर परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई थी। कई दिनों तक दवा खाने के बाद भी जब कोई आराम नहीं मिल पाया तो परिजन उसे हापुड़ में चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन कई दिनों का इलाज चलने के बाद भी कोई आराम न मिलने पर परिजनों ने उसे दिल्ली ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां इलाज के दौरान कराई गई मेडिकल जांच में उदित को डेंगू की पुष्टि होने की खबर से परिजनों समेत स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देशन में शनिवार जिला मुख्यालय से तीन सदस्य टीम बीमार छात्र के घर पहुंची। टीम में शामिल जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार, डॉ. राशि पुंडीर, डॉ. पीके गुप्ता ने डेंगू से पीड़ित छात्र के घर समेत आसपास के कई मकानों में भी जांच पड़ताल कर मच्छरों के लार्वा की खोजबीन कर सैंपल लेकर उन्हें जांच को भेजा है। जिले से आई टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मच्छरों से बचाव के लिए घरों समेत आसपास में पानी एकत्र न होने देने के साथ ही साफ सफाई रखकर मच्छरदानी का जरूरी तौर पर इस्तेमाल करने की नसीहत दी।
गांव में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ितों के रक्त की कराई जांच
- डेंगू के डंक की पुष्टि होने से जहां गांव बक्सर के ग्रामीण बुरी तरह खौफजदा हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अमला भी ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। पीएचसी इंचार्ज डॉ. शशिभूषण ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त की जांच कराने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक कर मच्छरों की रोकथाम को कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जाएगा।