{"_id":"5bb907d6867a55681d64d6f7","slug":"91538852822-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को घर में दूसरी महिला के साथ दबोचा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को घर में दूसरी महिला के साथ दबोचा, हंगामा
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को घर में दूसरी महिला के साथ दबोचा, हंगामा
हापुड़। रेलवे में तैनात एक कर्मचारी को उसकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। महिला विवाद के चलते अपने बच्चे के साथ पति से दूर रह रही थी।
रेलवे क्वार्टर निवासी एक रेलवे कर्मचारी का पांच महीने पहले पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद से पत्नी बच्चों के साथ कहीं और जाकर रहने लगी थी। शनिवार को कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने क्वार्टर में पहुंचा था। इसी बीच पत्नी को सूचना मिली कि उसके पति के साथ उसके घर में कोई दूसरी महिला मौजूद है। इस बात पर पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ घर पहुंच गई और पति को एक अन्य महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। वहीं पारिवारिक विवाद के चलते पुलिस समझौते का प्रयास कर रही थी।