{"_id":"5b80539b42c79246773eab16","slug":"91535136667-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे मौसा ने किया छात्रा का अपहरण, बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे मौसा ने किया छात्रा का अपहरण, बरामद
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसगे मौसा ने किया छात्रा का अपहरण
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी इंटर की छात्रा को उसके ही सगे मौसा ने अपहरण कर लिया। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आरोपी मौसा और अपह्त छात्रा को दिल्ली के कनॉट पैलेस इलाके से बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है।
छह अगस्त को छात्रा स्कूल गई थी। इसी दौरान जिला गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव सैंथली निवासी उसका सगा मौसा सनी उर्फ संचित स्कूल पहुंच गया। उसने स्कूल में बताया कि छात्रा के पिता की तबीयत खराब है, जिसके कारण वह उसे लेने के लिए स्कूल आया है। ऐसे में स्कूल के स्टाफ द्वारा छात्रा को उसके साथ भेज दिया गया। लेकिन छात्रा घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू करते हुए पुलिस में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस छानबीन के दौरान पता लगा कि छात्रा को उसका सगा मौसा ही लेकर गया है। जब पुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रेस की तो दिल्ली के कनॉट पैलेस में मिली। इस पर टीम को दिल्ली भेजकर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।