फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अब खुद कूड़ा कलेक्शन करेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

अब खुद कूड़ा कलेक्शन करेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अब खुद कूड़ा कलेक्शन करेगा  सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
अब खुद कूड़ा कलेक्शन करेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
विज्ञापन


हापुड़। पिलखुवा के मुकीमपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द ही खुद कूड़ा कलेक्शन करेगा। शासन ने प्लांट को अवशेष धनराशि के करीब एक करोड़ नौ लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से प्लांट में गाड़ियां, जेसीबी, ट्रैक्टर व कूड़ेदान आदि खरीदे जाएंगे। इससे प्लांट अपनी क्षमता के अनुसार अधिक कूड़ा निस्तारण व जैविक खाद का उत्पादन कर सकेगा। पिलखुवा को सेटेलाइट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत मुकीमपुर में करीब 8.79 करोड़ की धनराशि से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया गया है। इसमें पिलखुवा का कूड़ा ही निस्तारित किया जा रहा है। प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण प्लांट अभी भी अपनी क्षमता के अनुसार कूड़ा निस्तारित नहीं कर पा रहा है। अब प्लांट की कूड़ा निस्तारण की गति बढ़ाने को शासन की ओर से अवशेष धनराशि जारी का दी गई है। परियोजना के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त एक करोड़ 79 लाख 59 हजार रुपये में से अवशेष धनराशि एक करोड़ नौ लाख 54 हजार रुपये शासन ने जारी कर दिए हैं। वहीं करीब 70 लाख रुपये पहले ही जारी किये जा चुके हैं। इस धनराशि के मिलने से प्लांट को आधुनिक रूप से विकसित होने में और अधिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर जीएस मिश्रा ने बताया कि प्लांट का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन अभी कुछ संसाधनों की कमी है। इस धनराशि के मिलने से कूड़ा कलेक्शन को गति मिलेगी। इससे जेसीबी, ट्रैक्टर, गाड़ी व डस्टबिन खरीदे जाएंगे। संसाधन प्राप्त होने से प्लांट खुद कूड़ा कलेक्शन किए जाने में सक्षम होगा। आसपास के दूसरे शहरों से खुद कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जाएगा। फिलहाल पिलखुवा नगर पालिका खुद प्लांट तक कूड़ा पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े की कमी से आधा घंटा ही चल प्लांट
प्लांट की क्षमता 45 टन प्रति घंटा है, जबकि यहां पिलखुवा का 16 टन कूड़ा ही निस्तारित हो पा रहा है। ऐसे में प्लांट केवल आधा घंटा ही चल पा रहा है। कुछ दिन हापुड़ नगर पालिका ने कूड़ा जरूर डाला था, लेकिन नगर पालिका द्वारा पेमेंट न होने पर हापुड़ का कूड़ा भी प्लांट नहीं पहुंच पा रहा है। खुद कूड़ा कलेक्शन करने की क्षमता बढ़ने से प्लांट से खाद का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को अधिक लाभ होगा।
नितिन दीक्षित 23एचपीआर10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed