फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीसीएसयू सेमेस्टर परीक्षा में नकल करतीं दो छात्राओं समेत तीन दबोचे

सीसीएसयू सेमेस्टर परीक्षा में नकल करतीं दो छात्राओं समेत तीन दबोचे

Wed, 17 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू सेमेस्टर परीक्षा में नकल करतीं दो छात्राओं समेत तीन दबोचे
सीसीएसयू सेमेस्टर परीक्षा में नकल करतीं दो छात्राओं समेत तीन दबोचे
विज्ञापन


हापुड़। एसएसवी पीजी कालेज में चल रही सीसीएसयू की सेमेस्टर परीक्षा में लगातार तीसरे पेपर में दो छात्राओं समेत तीन छात्र नकल करते पकड़े गए। कालेज के आंतरिक दस्ते ने निरीक्षण में इन्हें नकल करते पकड़ा। सभी की रिपोर्ट सीसीएसयू को भेज दी गई है।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज को 14 कालेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। परीक्षा के बीच में कालेज के आंतरिक उड़नदस्ते ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एलएलबी की परीक्षा दे रही एक छात्रा पर्चियों के माध्यम से नकल कर रही थी। शक होने पर महिला शिक्षक से उसकी तलाशी कराई गई तो उसके कपड़ों में काफी सारी पर्चियां मिली। बीबीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में भी एक छात्रा ने प्रवेश पत्र पर अनेक प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। निरीक्षण के दौरान वह भी पकड़ में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीएएलएलबी की परीक्षा में एक छात्र के पास नकल की 11 पर्चियां मिली। लगातार तीसरे दिन परीक्षा में नकल मिलने से कालेज प्रबंधन भी असमंजस में है। आंतरिक उड़नदस्ते में डा. अजीत सिंह, डा.सुरेंद्र सिंह, डा. संजय, डा. राहुल, डा. जयचंद त्यागी, हरिश कुमार ने बताया कि तीनों की रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed