{"_id":"59beb9734f1c1bad688b5066","slug":"91505671539-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंशन खत्म, अब दिल्ली रोड बिजलीघर को मिलेंगे भरपूर वोल्टेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंशन खत्म, अब दिल्ली रोड बिजलीघर को मिलेंगे भरपूर वोल्टेज
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिल्ली रोड बिजलीघर को मिलेगा भरपूर वोल्टेज
- आनंद विहार बिजलीघर से जुड़ा, पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बत्ती
- इस पहल से दो बिजलीघरों समेत हजारों लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े आधे शहर को अब लो वोल्टेज की समस्या नहीं सताएगी। इस बिजलीघर को आनंद विहार स्थित नवनिर्मित 220केवी क्षमता के बिजलीघर से जोड़ दिया है। इस कार्य के चलते रविवार को पांच घंटे तक आधे शहर की बत्ती गुल रही, इससे लोगों को बेहद परेशानी हुई।
पहले दिल्ली रोड बिजलीघर को आपूर्ति मोदीनगर रोड स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर से दी जाती थी। इससे हापुड़ डिवीजन के करीब 14 बिजलीघर जुड़े हुए हैं।
बता दें कि 30एमवीए क्षमता वाले दिल्ली रोड बिजलीघर से आधे शहर को आपूर्ति दी जाती है। लेकिन ओवर लोडिंग के कारण अक्सर यहां फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने को रविवार को बिजली निगम के अफसरों ने सुबह 4.45 बजे बिजलीघर को मोदीनगर रोड से हटाकर आनंद विहार बिजलीघर से जोड़ दिया है। इस दौरान पांच घंटे तक दिल्ली रोड बिजलीघर के ठप रहने से आधे शहर की बत्ती गुल रही।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि भविष्य में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली रोड बिजलीघर को आनंद विहार बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। इस पहल से दिल्ली रोड, मोदीनगर रोड बिजलीघर पर ओवर लोडिंग की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
दो बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता
हापुड़। ओवर लोडिंग की समस्या से जूझ रहे दो बिजलीघरों की जल्द क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस पहल से दर्जनों गांवों के लोगों को भी भरपूर फायदा होगा। जल्द ही अफसर क्षमता वृद्धि कराने की बात कह रहे हैं।
हापुड़ डिवीजन के किल्हौड़ा और काकौड़ी बिजलीघर की क्षमता महज 5-5 एमवीए है। इन बिजलीघरों पर दर्जनों गांवों का लोड है, जिससे ग्रामीणों को भी लो वाल्टेज की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
इस समस्या से निजात दिलाने को बिजली निगम के अफसरों ने दोनों बिजलीघरों की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10-10 एमवीए कराने का निर्णय लिया है। इसके प्रस्ताव को हरी झंडी भी मिल चुकी है। निगम अफसर जल्द ही बिजलीघरों के क्षमता वृद्धि की बात कह रहे हैं।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
दोनों बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि से किल्होड़ा, सरावा, उलधन, तौड़ी, नंगोला, हैदरनगर, जोगीपुरा, यादनगर, काकौड़ी समेत दो दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि को हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इन बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।