{"_id":"595a8e6c4f1c1b0e448b4778","slug":"91499106924-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बनखंडा उदयपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बनखंडा उदयपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनखंडा और उदयपुर गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ
क्षेत्र के गांव बनखंडा और उदयपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी।
लेकिन वन अधिकारियों ने व्हाट्सएप्प पर पंजे के निशान देख देखकर तेंदुआ होने से इंकार कर दिया। सोमवार दोपहर गांव बनखंडा निवासी विजय शर्मा अपने खेतों पर गए थे। यहां उन्होंने फूलों की खेती कर रखी है।
तभी उनके खेत से एक जंगली सूकर निकल कर भागा। उन्होंने मुड़कर देखा तो सूकर के पीछे तेंदुआ भाग रहा था। तेंदुआ सूकर का पीछा करते हुए खेतों में गुम हो गया। विजय ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी।
जिस पर ग्रामीणों ने तेंदुए के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर बताया। लेकिन व्हाट्सएप्प पर ही पंजों की फोटो देखकर वन अधिकारी ने तेंदुआ होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन ग्रामीण का दावा है कि उसने अपनी आंखों से सूकर के पीछे तेंदुए को भागते देखा है। जिससे पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। लोग अकेले खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
प्रभागीय वन अधिकारी एसपीएस मलिक का कहना है कि पंजे तेंदुए के नहीं हैं। फिर भी गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।