फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अब उद्यमी तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे सिक्योरिटी

अब उद्यमी तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे सिक्योरिटी

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अब उद्यमी तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे सिक्योरिटी
अब उद्यमी तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे सिक्योरिटी
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने उद्यमियों को सिक्योरिटी की धनराशि तीन किस्तों में जमा करने की सहूलियत दे दी है। निगम के इस फैसले से उद्यमियों को काफी राहत मिली है।

निगम द्वारा सिक्योरिटी जमा करने के नोटिस के बाद उद्यमियों ने हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उद्यमियों पर विभाग द्वारा सिक्योरिटी जमा करने का दबाव बन रहा था।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम द्वारा उद्यमियों को कनेक्शन के सापेक्ष सिक्योरिटी जमा करने के नोटिस भेजे गए थे। इसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका डाल दी गई थी। हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद उद्यमियों को बीते एक वर्ष से राहत मिली हुई थी, लेकिन हाल ही में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पावर कारपोरेशन के पक्ष में फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अफसरों ने तत्काल उद्यमियों को सिक्योरिटी जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिए थे, जिसका उद्यमियों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया था। हापुड़ स्मॉल स्केल के सचिव व आईआईए के मंडलीय उद्योग चेयरमैन अमन गुप्ता के नेतृत्व में उद्यमी डीएम से मिले। डीएम ने निगम अफसरों को उद्यमियों की समस्या के निस्तारण के आदेश दिए।

अमन गुप्ता ने बताया कि निगम ने उनकी मांग मान ली है, क्योंकि उपभोक्ताओं पर सिक्योरिटी की धनराशि काफी अधिक बैठ रही है, जिसे एक मुश्त जमा नहीं किया जा सकता है। निगम अफसरों ने तीन किस्तों में सिक्योरिटी धनराशि जमा करने का आश्वासन दिया है।


अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि उद्यमियों को सिक्योरिटी एक मुश्त जमा करने में परेशानी न हो, इस उद्देश्य से तीन किस्तों में सिक्योरिटी का पैसा जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed