{"_id":"5c7440bebdec22739c3ff3f1","slug":"81551122622-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज में गाने बजाने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज में गाने बजाने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आवाज में गाने बजाने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
गढ़मुक्तेश्वर। तेज आवाज में गाने बजाने वाले ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। तीन स्कूली बच्चों समेत छह की मौत होने पर पुलिस हरकत में आई है।
सड़क हादसों में हो रही बढ़ोतरी की रोकथाम के मद्देनजर सोमवार को नवनियुक्त इंस्पेक्टर आरके राठी ने गढ़ कोतवाली में ऑटो चालकों की मीटिंग ली। इंस्पेक्टर ने बड़े ही तल्ख लहजे में कहा कि ऑटो चालकों की मनमानी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अगर कोई भी नाबालिग या ड्राइविंग लाइसेंस के बिना कोई ऑटो चलाता मिला तो उसके ऑटो को सीज करने के साथ चालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी यातायात नियमों की अनदेखी, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि दो सप्ताह पहले मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास हुआ हादसा भी ऑटो चालक की चूक की नतीजा था, जिसमें तीन स्कूली बच्चे, महिला और ऑटो चालक समेत छह की मौके पर ही मौत हुई थी। बताया कि यातायात नियमों का कड़ाई के साथ पालन कराने को प्रतिमाह अनिवार्य तौर पर अभियान चलाकर मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।