{"_id":"5c72e7abbdec223c4643966c","slug":"81551034283-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट बसपा के खाते में आने से हलचल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट बसपा के खाते में आने से हलचल बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट बसपा के खाते में आने से दावेदारों में हलचल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट बसपा के खाते में आने से सियासी हलचल बढ़ने लगी है। चुनाव लड़ने के लिए कई दावेदारों के नाम सुर्खियों में हैं, जबकि विपक्षी पार्टियों से जुड़े कई नेताओं के पाला बदलने की भी चर्चा में चल रही है।
सपा बसपा गठबंधन के बीच हुए बंटवारे में गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट बसपा के खाते में जाने से पार्टी हाईकमान किस बिरादरी के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल पूर्व सांसद बाबू मुनकाद, पूर्व एमएलसी मलूक नागर, बिजनौर की पूर्व विधायक रूचि वीरा और जियाउद्दीन अंसारी समेत कई नेताओं के नाम सुर्खियों में चल रहे हैं। हालांकि पड़ौसी मेरठ सीट पर हाजी याकूब कुरैशी और बिजनौर में इकबाल ठेकेदार के प्रत्याशी घोषित होने से गढ़ अमरोहा सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी के न उतारने की संभावना बढ़ गई है। वहीं संसदीय सीट से जुड़े बसपा के एक बड़े नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कई नेता भी पार्टी हाईकमान से संपर्क किए हुए हैं, जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद दस मार्च तक प्रत्याशी की तस्वीर पूरी तरह साफ होने का अनुमान हैै।